लिखिए अपनी भाषा में

Thursday, 4 July 2013

हिंदी फिल्म देखने के 10 विकल्प



ऑनलाइन हिंदी फिल्म देखने के लिए दस वेबसाइट्स जहाँ पर आप नयी पुरानी हिंदी फिल्मे देख पायेंगे ।

ये हैं वो 10 वेबसाइट्स जहाँ से आप ऑनलाइन हिंदी फिल्म देख सकते हैं -

(1) Hindi Movies Online

(2) Hindi Links 4u

(3) Rajshri

(4) ibolly

(5) Onlinewatchmovies

(6) Watch-Hindi-Movies

(7) Apna View

(8) Bharat Movies

(9) Bolly Clips

(10) Movie Desi

Wednesday, 3 July 2013

Pen Drive ko bootable bnaye


अगर आप विंडोज इंटरनेट से डाउनलोड करते हैं तो ज्यादातर ये आपको iso फाइल फॉर्मेट में ही मिलता है जिसे सीडी/डीवीडी बर्न कर उसके जरिये आप किसी भी कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करते हैं ।
बूटेबल यूएसबी ड्राइव बनाने के लिए सीडी की बजाये सीधे iso फाइल का उपयोग ज्यादा आसान रहता है ।
इससे ख़राब सीडी/डीवीडी से की परेशानी ख़त्म हो जाती है ।

ऐसे में एक छोटा और बेहद आसान टूल WinToBootic v1.2 जो आपको iso फाइल से बूटेबल यूएसबी बनाकर उसके जरिये विंडोज इंस्टाल करने की सुविधा देता है ।

इसमें बस अपने पेन ड्राइव लगाइए और iso फाइल या तो ब्राउज कीजीए या Drag & Drop का उपयोग कर इस पर छोड़ दीजिये । फिर एक क्लिक से ये अपना काम शुरू कर आपके यूएसबी ड्राइव को बूटेबल ड्राइव में बदल देगा ।


एक छोटा पोर्टेबल और आसान टूल सिर्फ 470 केबी आकार में और मुफ्त ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

posted by Naveen kumar

Monday, 1 July 2013

ढेर सारे विन्डोज़ कमांड एक ही सॉफ्टवेयर में


विन्डोज़ के ढेर सारे कमांड एक ही सॉफ्टवेयर से डेस्कटॉप में पाइए ।

३.४ एमबी का मुफ्त टूल आपके विण्डो को बेहतर बनायेगा बड़ी आसानी से ।


डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

अपने कंप्यूटर को बनाइये ज्यादा तेज और सुरक्षित

आज आपको अपने पसंदीदा प्रोग्राम्स में से एक से मिला दूँ । एक बहु उपयोगी औजार जो आपके कंप्यूटर को तेज और सुरक्षित बनाने में आपकी मदद करेगा ।

कंप्यूटर के धीमे होने के कुछ मुख्य कारण है
Start Up Programs - ये वो प्रोग्राम हैं जो आपके कंप्यूटर के शुरू होते ही चलने लगते है ऐसे बहुत से प्रोग्राम है जिनकी आपको जरुरत नहीं पर ये आपके कंप्यूटर में छुपे रूप में चलकर आपके कंप्यूटर को धीमा कर रहे होते हैं ।

Temprory Files - ये वो फाइल्स है जो कंप्यूटर किसी भी प्रोग्राम या कंप्यूटर के चलते हुए अस्थायी तौर पर बनाता रहता है इनका बाद में विशेष उपयोग नहीं होता पर ये आपके हार्ड डिस्क को भरते रहते है कई कंप्यूटर में तो ये 4 जीबी तक की जगह लिए होते हैं ।

Registry Problems - रजिस्ट्री आपके विंडोज का एक जरुरी हिस्सा है और समय के साथ इनमे भी समस्याएं आती रहती है ।

और ये एक औजार आपको इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है ।
इसे उपयोग करना भी बहुत आसान है ।
प्रोग्राम को इन्स्टाल कर शुरू करें ।
अब ऊपर दिए मुख्य चित्र की तरह विंडो आपके सामने होगी ।
इस विंडो में Windows Sequrity Analysis को अनचेक कर दें (अगर आपने ऐसा नहीं किया तो ये प्रोग्राम विंडोज अपडेट डाउनलोड करने लगेगा )

अब नीचे Scan आप्शन पर क्लिक करें ।
आपके सामने स्टार्ट अप् प्रोग्राम्स, इंटरनेट एक्स्प्लोरर के प्लग इन और अवांछित प्रोग्राम्स जो आपके कंप्यूटर को नुक्सान पहुंचा सकते हैं उनकी एक सूची आ जाएगी ।
कुछ इस तरह


अब जो प्रोग्राम और प्लग इन आपके काम के नहीं है उन्हें बाए ओर दिए चेक बॉक्स में क्लिक कर चुन लें ।

ध्यान रखें की एंटी वायरस प्रोग्राम को ना चुने वरना आपे कंप्यूटर पर एंटी वायरस प्रोग्राम शुरू नहीं होंगे औरआपका कंप्यूटर असुरक्षित हो जायेगा । 

अब Repair आप्शन पर क्लिक करें । अब आप जब अगली बार अपना कंप्यूटर शुरू करेंगे वो जल्दी शुरू होगा और तेज भी चलेगा ।

Registry Problems को ठीक करने के लिए मुख्य विंडो में Registry Cleanup टैब पर क्लिक करे
नीचे Scan आप्शन पर क्लिक करे ।
Scan पूरा होने पर Clean पर क्लिक करे Registry की समस्याएं दूर हो जायेंगी ।

इसी तरह अपने कंप्यूटर से Temprory Files हटाने के लिए मुख्य विंडो में Privacy Cleanup टैब पर क्लिक करे
नीचे Scan आप्शन पर क्लिक करे ।
Scan पूरा होने पर Clean पर क्लिक करे ।



सिर्फ 4.5 एमबी आकार का उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

जानिए आपका कंप्यूटर कब शुरू और बंद हुआ




वैसे शायद आपको इसकी जरुरत न हो पर अगर आपके कंप्यूटर को आपके अलावा अन्य लोग भी उपयोग करते हैं तो अपने कंप्यूटर पर नजर रखने का ये एक बेहतर विकल्प बन सकता है .

 एक छोटा सा सोफ्टवेयर TurnedOnTimesView जो आपको बताएगा की आपका कंप्यूटर कब कब बंद शुरू या रिस्टार्ट किया गया है और अगर आपका कंप्यूटर कभी किसी तकनीकी वजह से बंद या रिस्टार्ट हुआ हो तो उसकी सूचना भी आपको इस टूल में मिल जायेगी  . अगर आप चाहें तो पूरी जानकारी कोHTML, TXT, XML, CSV फाइल फॉर्मेट में सुरक्षित भी कर सकते हैं .

ये एक पोर्टेबल टूल है इसलिए इसे इंस्टाल करने की जरुरत नहीं बस अनजिप कीजिये औरTurnedOnTimesView.exe को शुरू कर दीजिए .


सिर्फ ६४ केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल टूल
  




Posted By :- Charanjit jilowa