लिखिए अपनी भाषा में

Thursday, 27 June 2013

अपने ड्राइव को लगाइए ताला




अगर आप अपने कंप्यूटर के ड्राइव पार्टीशन को छुपाना या सुरक्षित करना चाहते हैं तो इसके लिए है ये छोटा उपयोगी औजार ।
इससे आपके द्वारा चुनी गयी ड्राइव को अन्य कोई भी न देख पायेगा नहीं उपयोग कर पायेगा
इसके उपयोग से आप अपने महत्वपूर्ण डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं ।

ये आकार में छोटा है सिर्फ 23 केबी का और पोर्टेबल भी है तो इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं है ।
ध्यान रखे की आप उस ड्राइव को लॉक  कर दें जिस पर आपकी सिस्टम फाइल इंस्टाल है ज्यादातर ये ड्राइव C हीहोती है । 

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

अपनी तस्वीरों का करें कायाकल्प



अपनी तस्वीर को अलग प्रभाव देने और उनके साथ प्रयोग करने के लिए एक ऑनलाइन पता ।
इसमें आप अपनी तस्वीर को आठ अलग तरह के प्रभाव दे पायेंगे ।

इसमें आप अपनी तस्वीर का रंग बदल सकते हैं, अपने बालों का रंग बदल सकते हैं, दो तस्वीरो के हेयर स्टाइल को आपस में बदल सकते हैं, अपनी उम्र घटा या बढ़ा कर देख सकते हैं , कपडे बदल सकते है और भी बहुत कुछ ।

उपयोगी भी है और मजेदार भी , इसे उपयोग करना आसान है और उदाहरण भी है आपकी सहायता के लिए, थोड़े से प्रयास के बाद आप इसे बहुत अच्छी तरह उपयोग करने लगेंगे ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

पेन ड्राइव और सीडी ड्राइव के लिए एक टूल




आप अगर नहीं चाहते की आपकी मर्जी के बिना आपके कंप्यूटर से डाटा usb पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड से कोई भी ना ले जा सके तो आप ये आसानी से कर सकते है USB Disabler की मदद से ।


ये एक छोटा पोर्टेबल टूल है जो आपके कंप्यूटर पर usb ड्राइव के उपयोग को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा । इसको आपको बस अनजिप करना है और ये उपयोग के लिए तैयार हो जायेगा ।

इसमें आपको 3 विकल्प मिलेंगे -
1) Disable - यानि आपके कंप्यूटर पर usb ड्राइव का उपयोग नहीं किया जा सकेगा ।

2) Read-Only - यानि usb ड्रिवे से सिर्फ डाटा रीड किया जा सकेगा आपके कंप्यूटर से कोई डाटा usb ड्राइव परwrite नहीं किया जा सकेगा
3) Normal - यानि आपके कंप्यूटर पर usb ड्राइव सामान्य तरीके से काम कर पायेंगे ।



सिर्फ 900 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

क्रिकेट स्कोर आपके मोबाइल पर मुफ्त में



स्कोर क्या हुआ है
ये सवाल आप किसी अपिरिचित से नहीं अपने मोबाइल से कीजिये क्यूंकि अब आप टीवी या कंप्यूटर से दूर होते हुए भी अपने मोबाइल पर क्रिकेट स्कोर जब चाहे प्राप्त कर सकते हैं वो भी बिलकुल मुफ्त में ।

मिस कॉल पर अनेक तरह की जानकारियां देने वाली एक सेवा है ZipDial, ये मुफ्त में क्रिकेट स्कोर भी उपलब्ध कराती है । आप 08030050055 इस नंबर पर कॉल करें तो थोड़ी देर में आपकी कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी और आपको SMS से क्रिकेट स्कोर मिल जायेगा ।

अब इस नंबर पर समस्या ये है की इसमें आप सीमित स्कोर ही प्राप्त कर सकते हैं जैसे 1 से 5 बार तक ही आपको इस नंबर से क्रिकेट सकारे मिल पाता है ।

ऐसे में ZipDial आपको एक और विकल्प उपलब्ध कराता हैं जहाँ से आप जितनी बार चाहे क्रिकेट स्कोर प् सकते हैं ।

आपको करना ये है कि अपने मोबाइल से

18001039555

ये नंबर डायल करें ।

आपका कॉल कनेक्ट होने पर घंटी सुनाई देगी और थोड़ी देर में आपका कॉल डिस्कनेक्ट हो जायेगा (इस कॉल का कोई शुल्क नहीं लगेगा )
फिर आपको दो SMS प्राप्त होंगे जिसमें पहले में तो क्रिकेट स्कोर मिलेगा और दूसरे में

" ZipDial Cricket scores is an Advertisment Sponsored Service
To Agree to recieve scores in future with Advertisments,
Please ZipDial (Missed Call)
08030050029 "

लिखा आएगा ।

अब आप 08030050029 नंबर डायल करें ।
आपकी कॉल खुद ही डिस्कनेक्ट हो जायेगी इसका भी कोई शुल्क नहीं लगेगा ।
ये नंबर डायल करना इसलिए जरुरी है कि आप आगे मुफ्त स्कोर पाना जारी रख सकें । इस नंबर को एक ही बार डायल करना है ।

अब आपको जब भी स्कोर जानना हो 18001039555 नंबर डायल करें थोड़ी ही देर में आपको SMS से स्कोर मिल जाएगा ।

मुफ्त और आसान विडियो एडिटर


एक छोटा और उपयोगी सॉफ्टवेयर आपकी विडियो एडिटिंग की जरूरतों के लिए, सिमें वो सभी मुख्य सुविधाएँ है जो एक अच्छे डीवीडी एडिटर में होती है साथ ही विडियो कैप्चर करने की भी सुविधा है जो की बड़े और महंगे व्यावसायिक विडियो एडिटर में होती है ।



और ये उपयोग में इतना आसान है की अगर आप माइक्रोसोफ्ट डीवीडी मेकर का उपयोग कर चुके है तो इसे बड़ी आसानी से चला पायेंगे ।

इसकी कुछ मुख्य सुविधाएं हैं -

* Capture Film form WebCam ,DV Camera ,TV Card Into Divx or Avi file format 
* Edit AVI or Divx or other format file with the frames control
* Copy Any Part of the film and save it .
* Divide/Merge Audio or Vedio Stream into new file
* Change the play speed and add video effect.
* Full Control the Audio and the Vedio streams.
* Easy to create DVD menus.
* Direct Burn any format moviesto VCD DVD.

इतना सब कुछ मुफ्त और सिर्फ 16 एमबी आकार के सॉफ्टवेयर में ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


अगर आप विडियो एडिटिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं तो अभ्यास के लिए ये टूल बहुत उपयोगी है ।