लिखिए अपनी भाषा में

Tuesday, 25 June 2013

कंप्यूटर के लिए ड्राईवर तलाश रहे हैं तो एक उपाय


अक्सर ये समस्या रहती है कंप्यूटर के ड्राईवर की सीडी हमसे खो जाती है फिर कंप्यूटर के फोर्मेट होने या नए हार्डवेयर इंस्टाल करते हुए डिवाइस को पहचानना और फिर उसके लिए ड्राइवर ढूंढना एक मुश्किल काम बन जाता है । पर अब नहीं, एक मुफ्त टूल जो आपके हार्डवेयर के अनुपलब्ध ड्राइवर की सूची बनाएगा और आपके लिए उनके ड्राइवर डाउनलोड भी करेगा ।


ये Slim Driver एक मुफ्त औजार है जो आपके कंप्यूटर पर Missing Drivers की पहचान करता है और उन्हें डाउनलोड कर देता है ताकि आप उसे इंस्टाल कर अपने कंप्यूटर का पूरा उपयोग कर सकें । आपको बस दो चीजों की जरुरत होती है पहले तो इस सॉफ्टवेयर की और एक इंटरनेट कनेक्शन की जिससे ये आपके लिए ड्राईवर डाउनलोड कर सके ।


इसे उपयोग करना भी आसान है इसे डाउनलोड कर इंस्टाल करलें फिर इस प्रोग्राम को शुरू करें मुख्य विंडो में START SCAN बटन पर क्लिक करें ।

ये आपके कंप्यूटर को स्कैन करेगा और आपको एक सूची उपलब्ध कराएगा



कुछ इस तरह, इस विंडो में आप जिस हार्डवेयर के लिए ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हैं उसके नाम के सामने Download Update लिंक पर क्लिक करें । अब ये टूल आपका ड्राईवर डाउनलोड करने लगेगा, ड्राइवर के डाउनलोड होते ही ये उसे शुरू भी कर देगा ताकि आप उसे इंस्टाल कर सकें ।



वैसे तो ये टूल 27 एमबी आकार का है पर जिप फाइल के रूप में सिर्फ 4.64 एमबी में आप इसे प्राप्त कर सकते हैं ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है

Monday, 24 June 2013

छूते ही बोलने लगती है कुरान

03_12_2012-3dec12hatk2

छूते ही बोलने लगती है कुरान

बरेली। चौदह सौ साल पहले रसूले पाक पर अवतरित हुई कुरान अब बोलने लगी है। यह एक खास पेन से छूने पर आयत की तिलावत (पढ़ना) शुरू कर देती है। ऐसा नई तकनीक के इस्तेमाल से संभव हुआ है, जो जापान ने दुबई सरकार के कहने पर विकसित की।

अपनी तरह का यह पहली कुरान उत्तर प्रदेश में बरेली भी पहुंच गई है। दुबई हुकूमत की तरफ से इस कुरान को अपने खर्च पर तैयार कराकर लोगों तक मुफ्त पहुंचाया जा रहा है। बरेली में उसकी पहली प्रति जमीतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष हाजी शकील कुरैशी के पास उनके दोस्त ने भेजी है। लोग इस नई खोज से हैरान हैं। आवाज वाली इस कुरान में 30 पारों की तिलावत है। उसका उर्दू, अंग्रेजी, फ्रेंच और मलयालम में अनुवाद है। जिस भाषा में अनुवाद सुनना हो वहां लेजर वाला पेन रखते ही आवाज निकलने लगती है। साथ में सही बुखारी भी है, जिसमें रसूले पाक की हदीस हैं जो सहाबी से रिवायत हैं। उन्हें भी चारों भाषाओं में पसंद के हिसाब से सुना जा सकता है।

अगर किसी को अरबी नहीं आती है तो पढ़ने का कायदा (वर्णमाला) भी है। इससे लोगों को बगैर उस्ताद के अरबी भाषा और कुरान का ज्ञान मुमकिन हो जाएगा। शारजाह की मस्जिद के इमाम मौलाना जमील अहमद फैजी ने फोन पर बताया कि कुरान को खास कागज कलर कोटेड पेपर पर लेजर इनपेज में लिखा गया है।

लेजर इनपेज और लेजर पेन के आपस में संपर्क होते ही आवाज आने लगती है। लेजर पेन में मेमोरी कार्ड है। उसे जहां रखेंगे, वह कुरान की उस लाइन को पढ़ना शुरू कर देगा।

ताला छूते ही कैमरे में कैद होगा चोर

कानपुर। चोरों के लिए ताला तोड़ना अब आसान नहीं होगा। ताला छूते ही चोर न केवल कैमरे में कैद होगा बल्कि सिक्योरिटी लॉक खुद ही चोर की फोटो मालिक के मोबाइल पर भेज देगा। इसमें खास बात यह भी है कि कहीं भी बैठकर मोबाइल से लॉक को खोला भी जा सकता है।

इस ताले पर काम करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर के पूर्व छात्र जितेंद्र भारद्वाज एवं रिसर्च स्कालर शैलेष पांडेय ने बताया कि बाजार में डिजिटल लॉक जहां 30 से 35 हजार रुपये में उपलब्ध है वहीं सिक्योरिटी लॉक को बनाने में पांच से छह हजार रुपये की लागत आई है। अभी परीक्षण हो रहा है जिसमें नतीजे सौ फीसद मिल रहे हैं। जल्द ही बाजार में इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि दुकानदार दुकान पर नहीं जाना चाहता है तो वह कहीं भी बैठकर मोबाइल से सिक्योरिटी लॉक को खोल देगा और कर्मचारी काम खत्म करने के बाद जब शटर बंद करेंगे तो लॉक शटर बंद करने वाले कर्मचारी की फोटो खींचकर दुकानदार को भेज देगा। इसके बाद दुकानदार जहां पर बैठा होगा वहीं से दुकान लॉक कर देगा। ऐसा घरों के दरवाजों पर होगा।

यहां की मेयर है एक बिल्ली

08_11_2012-8novhatk

यहां की मेयर है एक बिल्ली

संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रान्त में एक छोटा सा शहर है -टॉकटीना। यह शहर तीन नदियों सुसितना, चुलीटना और टॉकटीना के संगम पर स्थित है। इसमें कोई खास बात नहीं है क्योंकि दुनिया में और भी बहुत से शहर हैं जो नदियों के संगम पर बसे हैं। खास बात यह है कि पिछले 15 वषरें से इस शहर की मेयर की कुर्सी पर एक बिल्ली विराजमान है। जी हां बिल्ली! इस बिल्ली का नाम है स्टब्बस जो यहां की मेयर है। कहा जाता है कि पिछली बार जब यहां चुनाव हुए थे तो यहां के निवासियों ने चुनाव में खड़े हुए सभी उम्मीदवारों के प्रति नापसंदगी जाहिर करते हुए इस बिल्ली को अपना प्रतिनिधि चुन लिया था।

कुत्ते ने दिया बिल्ली को जन्म

24_07_2012-24ul12hatke1

कुत्ते ने दिया बिल्ली को जन्म

लंदन। लोग हैरान रह गये जब उन्होंने सुना की नॉर्थ कोरिया में एक कुतिया ने बिल्ली के बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ऐसी कौनसी अनोखी कुतिया है जिसने अपने प्रजाति कि जगह किसी दूसरी प्रजाति के बच्चे को जन्म दिया है।

कुत्ते के मालिक जियॉन्ग पियॉन्ग बॉन्ग ने उस नवजात की तस्वीरें भी दिखाई और कहा कि यह सच है ऐसा करिश्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यह बच्चा पैदा हुआ तो उसको देखने के बाद उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ पर वह बिल्कुल बिल्ली की तरह दिख रहा था और बिल्ली की तरह बोल भी रहा था। आगे बताते हुए जियॉन्ग ने कहा कि पूरे शहर से लोग उनके घर इस अजूबे को देखने आ रहे हैं।

वेटेरिनरी साइंस कॉलेज के प्रोफेसर ने कहा कि यह संभव नहीं कि एक कुतिया बिल्ली के बच्चे को जन्म दे। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि वह नवजात कुत्ता ही हो जो कि बिल्ली के जैसा दिखता हो।

इससे पहले भी एक बार ऐसा सुनने में आया था कि ब्राजील में एक बिल्ली ने दो कुत्तों को जन्म दिया और चीन में भी ऐसी खबर सुनने में आई थी कि एक कुत्ते ने बिल्ली को जन्म दिया।

यूं तो कुत्ते और बिल्ली की दुश्मनी की कहानियों की कमी नहीं थी पर और ऐसी दुश्मनी के बाद अब इनके बारे में ऐसी दोस्ती की कहानियां सामने आएंगी ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा।